भदीड़ में 144 छठ पर्व की व्रती महिलाओं को वितरित की गई साड़ी
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक अंतर्गत भदीड़ गांव में प्राचीन श्रीरामकृष्णेश्वर महादेव शिवालय के पास स्थित जलाशय पर धूमधाम से छठ पर्व मनाया गया। प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह टिंकू व गांव निवासी समाजसेवी राणा संग्राम सिंह छुन्नू के नेतृत्व में व्रती महिलाओं की सुविधा व सुरक्षा के बेहतरीन इंतजाम किये गये थे।
गांव निवासी समाजसेवी व ग्रेटर नोएडा में जिम्स इंस्टीट्यूट के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह के सौजन्य से शुक्रवार की सुबह के अर्घ्य के उपरांत गांव के दोनों घाटों पर उपस्थित 144 व्रती महिलाओं की निःशुल्क साड़ी प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। बता दें कि स्वदेश कुमार सिंह गांव से बाहर रहने के बावजूद हमेशा गांव क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में बढ-चढ़ कर सहयोग करते हैं। गांव के नवनिर्मित विशाल मुख्य द्वार के निर्माण सहित सभी देवालयों के कायाकल्प में उनका सर्वाधिक योगदान है।
उन्होंने एक बार पुनः छठ पर्व के समय गांव की मिट्टी में आकर अपनी मातृभूमि को नमन किया एवं 144 मातृशक्तियों को भेंट स्वरुप साड़ी प्रदान कर आशीर्वाद की कामना की। इस अवसर पर प्रिंस सिंह, ओम सिंह, अंकुर कुमार, पम्पुल सिंह, शौर्य सिंह राणा, प्रियम सिंह आदि सजग कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment