Top News

174 मरीजों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

174 मरीजों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला बरईपुर स्थित दारुल उलूम मदरसे में मंगलवार को आर.ए.एफ. मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य  शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न रोगों से संबंधित 174 मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया। साथ ही विभिन्न मरीजों को  अवश्यतानुसार फ़्री दवायें भी वितरित की गई।

चिकित्सा शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर ए.सी. चौहान, जनरल मेडिसिन डाक्टर आनंद कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर सैफुल्लाह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एस. परवीन बानो ने सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में जुटे स्त्री-पुरुष, वृद्ध-बालक आदि मरीजों का तन्मयता से परीक्षण कर परामर्श व दवायें प्रदान की। अस्पताल के संचालक डाक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में प्रमुख रुप से सर्दी, खांसी, बुखार, शुगर, बीपी, थायराइड, कब्ज, दमा, निमोनिया, एलर्जी, जोड़ दर्द, अनियमित माहवारी, एनीमिया, माइग्रेन व चर्म रोगों से संबंधित मरीज आये।

इस अवसर पर नीरज तोमर, अविनाश सिंह, उत्कर्ष जायसवाल, संजीव सिंह बबलू, रवि यादव, रिजवान, लोकेश, आस्था, सोनाली आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post