सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
करहाँ (मऊ) : कम्पोजिट विद्यालय माहपुर ब्लॉक मुहम्मदाबाद गोहना में सोमवार को विद्यालय स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम पाँच स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थी पुरस्कृत हो जहां खुशी से चहक उठे, वहीं अन्य विद्यार्थी भी आगे अच्छे प्रयास के लिये संकल्पित हुये।
इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 7 की सानिया और कक्षा 8 की अर्शिया को सयुंक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। शबनम को द्वितीय, दीक्षा राव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शिल्पा, प्रियंका व नेहा को चतुर्थ तथा छात्र वाक़ीब पंचम स्थान पर रहे। विद्यालय की तरफ़ से उक्त सभी विद्याथियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस बाबत सहायक अध्यापक राजीव मौर्य ने बताया कि बच्चों के अंदर निपुण लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति तत्परता जागृत करने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस तरह के आयोजनों से बच्चों के अंदर कुछ अच्छा करने की प्रबल भावना प्रकट होती है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी सहित सभी महिला-पुरूष स्टाफ मौजूद रहे।

Post a Comment