Top News

रसोईयां मां की आरती उतार भेंट की गई साड़ी

रसोईयां मां की आरती उतार भेंट की गई साड़ी

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में बुधवार को छठ पर्व की पूर्व संध्या पर पाँचों रसोईयां माँ लोंगो की आरती उतारकर साड़ी भेंट की गई। बच्चों ने प्यार से रोज भोजन बनाने व खिलाने वाली रसोईयां मां लोगो को आरती उतार साड़ी देकर सम्मानित किया तथा छठ पर्व की शुभकामनाओं सहित त्योहार मनाने के लिये घर भेंजा।

उक्त उपहारों की व्यवस्था विद्यालय परिवार ने छठ पर्व पर की थी। चूंकि अन्नपूर्णा के रूप में विद्यालय के बच्चों को प्रतिदिन अपने बच्चों की भांति अच्छे व स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन बनाने व खिलाने वाली रसोइया मां का जब छठ पर्व करने का समय आया तब बच्चों सहित अध्यापकों ने यह निर्णय लिया। 

बता दें कि मंजू, मीरा, गुड्डी देवी सहित पांच रसोइयां कंपोजिट विद्यालय माहपुर में कार्यरत हैं। यह लोग अपने कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करती हैं। छठ पर्व पर साड़ी व सम्मान पाकर रसोईयां मां लोग भावुक हो उठीं। उन लोंगो ने सजल नयन से बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया तथा सबके प्रति आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post