छठ पूजा हेतु याकूबपुर पोखरे की की गई सफाई
करहां (मऊ) : आस्था के महापर्व छठ पूजा पर करहां परिक्षेत्र में स्थित याकूबपुर गाँव के जलाशय एवं उसके किनारे के घाटों की बुधवार को सफाई की गई। ग्रामप्रधान याकूबपुर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ड्यूक ने स्वयं उपस्थित रहकर सफाईकर्मियों एवं श्रमिकों को लगाकर अपने गांव के इस छठ पूजन स्थल को स्वच्छ बनाया। इससे छठ पर्व पर सायंकाल व सुबह के अर्घ्य हेतु हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुषों को कोई दिक्कत नहीं हो।
बता दें कि छठ पूजा के दिन यहां सैकड़ों लोंगो की भीड़ लगती है। इसके लिए साफ-सफाई, साज-सज्जा, लाइट-साउंड एवं सुरक्षा प्रबंधों की आवश्यकता पड़ती है। इन सबके लिए याकूबपुर ग्रामप्रधान ने अपने सहयोगियों संग मिलकर व्यवस्था संभाली है। साथ ही रानीपुर थाने से सुरक्षा प्रबंधों हेतु पुलिस कर्मियों की मांग भी की है।


Post a Comment