करहाँ क्षेत्र के विभिन्न गाँवों के जलाशयों में अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य
◆गुरादरी, देवरिया, मालव, शमशाबाद, याकूबपुर, भांटीकला, राजापुर, दरौरा, दपेहड़ी, भदीड़ के जलाशयों पर रही भारी भीड़
करहाँ (मऊ) : करहाँ परिक्षेत्र के सुप्रसिद्ध गुरादरी मठ के पवित्र गंगा सरोवर सहित 42 गांवों के सरोवरों पर छठ पर्व की व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धापूर्वक अर्घ दिया। गाजे-बाजे, डीजे सहित विभिन्न गांवो की श्रद्धालु महिलाओं ने गीत गाते हुये जलाशयों पर पहुंचीं। जल में लंबे समय तक खड़ा होकर भगवान भाष्कर के अस्त होने की प्रतीक्षा की, तत्पश्चात सूर्य को अर्घ्य निवेदित कर मंगल कामना की।
बाबा घनश्याम साहब की तपस्या से उत्पन्न वैराग्याश्रम मठ गुरादरी का गंगा सरोवर हजारों श्रद्धालुओं की दिव्यमयी आस्था का केंद्र बना। आसपास के दर्जनों गांवों की स्त्रियों ने स्वजन सहित यहां आकर जल में खड़े होकर आस्था के महान लोकपर्व छठ पर सूर्योपासना की। मुहम्मदाबाद गोहना उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार चौधरी व कोतवाली प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने स्वयं पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। भारी मात्रा में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी चक्रमण करते नजर आ रहे थे।







Post a Comment