छठ पर्व की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिवार ने भेंट की रसोईयां मां लोगो को साड़ी
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर के विद्यालयीय परिवार ने छठ पर्व की पूर्व संध्या पर पांच रसोईयां मां लोंगो को साड़ी सहित विभिन्न उपहार भेंट किया। इसे पाकर सभी रसोईयां प्रसन्नचित नजर आयी और सबके प्रति शुभकामना व आशीर्वाद दिया।
अन्नपूर्णा देवी के रूप में विद्यालय के बच्चों को प्रतिदिन अपने बच्चों की भांति अच्छे व स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन बनाने व खिलाने वाली रसोइया मां लोगो को जब विद्यालय परिवार द्वारा छठ पर्व पर साड़ी भेंट करके सम्मानित किया गया तो रसोइया मां लोग काफी भावुक हो गई। मंजू, मीरा, गुड्डी देवी सहित पांच रसोइयां कंपोजिट विद्यालय माहपुर में कार्यरत हैं। यह लोग अपने कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करती हैं।
छठ पर्व की पूर्व संध्या पर रसोइया मां लोंगो की आरती उतार कर विद्यालय परिवार द्वारा साड़ी सहित विभिन्न उपहार भेंट किया गया। इन्होंने बच्चों को खूब पढ़ लिख कर विद्यालय का नाम रौशन करने का आशीर्वाद दिया।




Post a Comment