गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुई लाठी चार्ज की घटना को लेकर घोसी तहसील बार के अधिवक्ताओं में आक्रोश
घोसी, मऊ। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आवाहन पर अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुई लाठी चार्ज की घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है बार काउंसिल ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश के आवाहन पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की अधिवक्ताओं ने घोसी तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की इस मौके पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि न्यायालय परिसर में जिस प्रकार से अधिवक्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज किया गया यह दुर्भाग्यपूर्ण है यही नहीं लाठी चार्ज के साथ उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की मांग की न्यायालय परिसर में जिस प्रकार से अधिवक्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज किया गया यह दुर्भाग्यपूर्ण है यही नहीं लाठी चार्ज के साथ उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की मांग करते हुए विरोध किया।
अधिवक्ताओं ने व्यापक रूप से आंदोलन चलाने की बात कही इस मौके पर विरोध जताने वालों में घोसी तहसील बार एसोसिएशन मंत्री जयप्रकाश यादव वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पांडेय वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश राय वरिष्ठ अधिवक्ता शमशाद अहमद वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह ब्रह्मदेव उपाध्याय सुतीक्ष्ण मिश्र उमाशंकर उपाध्याय सतीश कुमार पाण्डेय आदि रहे।

Post a Comment