Top News

20 किसानों को मुफ्त दिया गया मूंग का बीज

20 किसानों को मुफ्त दिया गया मूंग का बीज

करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार के करहां मील स्थित दपेहड़ी फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सौजन्य से शनिवार दोपहर मुफ्त मूंग बीज वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डाक्टर विनय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथिद्वय वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान डाक्टर अंगद प्रसाद व मृदा वैज्ञानिक डाक्टर प्रशांत देव सिंह ने 20 प्रगतिशील किसानों को मूंग का मुफ्त बीज वितरित किया।

किसानों को डाक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि मृदा की संरचना में सुधार, दलहनी फसलों का क्षेत्रफल व उत्पादन बढ़ाने के लिए मूंग का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस फॉर्मर प्रोड्यूसर से जुड़े सैकड़ों किसानों की जैविक व प्राकृतिक खेती की उत्तम विधि देखकर हम यह वितरण कर रहे हैं। ताकि इस क्षेत्र में दलहनी फसलों का उत्पादन व क्षेत्रफल बढ़े। कंपनी के डायरेक्टर चंद्रपाल चौहान ने कहा कि हमसे जुड़े किसान कंपोस्ट व जैविक खाद बनाकर खेती करते हैं। मूंग की खेती से भी हरी खाद बनती है तथा इसका खेत सहित खाने वाले को भी लाभ प्राप्त होता है।

इस मौके पर शैलेश चौहान, बांके सिंह, प्रमोद यादव, मोहम्मद खां, नायडू सिंह, विकास सरोज, चंदन राव, मीरा देवी, सोहित पासवान, चंद्रभान मौर्य आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post