आगामी त्योहारों के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में बुधवार को आगामी पर्वों अलविदा जुमा, हिंदू नववर्ष, नवरात्र, ईद, रामनवमी आदि को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक हुई। जिसमे साफ-सफाई एवं विद्युत व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए जाने पर बल दिया गया।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुमित सिंह ने उक्त विभिन्न पर्वों को परंपरा के अनुसार शांति-व्यवस्था के साथ मनाये जाने की अपील की। साथ ही कहा कि कहीं कोई भी समस्या हो तो उसे जरुर बताए ताकि उसका समय से समाधान कराया जा सके। कहीं कोई नई परंपरा चालू न की जाय।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय, चौकी प्रभारी लाल साहब, प्रधान प्रतिनिधि खैराबाद अबु हुरैरा, डाक्टर इनामुल्लाह, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, सभासद अली इमदाद जैदी, सोनू, सरयां प्रधान नौशाद अहमद, अबरार अहमद, चेयरमैन प्रतिनिधि वलीदपुर सौरभ गुप्ता, फरमान अली आदि लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment