Top News

जनप्रतिनिधियों ने किया गोल्ड मेडलिस्ट बच्चों को सम्मानित

जनप्रतिनिधियों ने किया गोल्ड मेडलिस्ट बच्चों को सम्मानित

करहां, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के जूड़नपुर कम्पोजिट विद्यालय के स्टेट चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट बच्चों का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया। इस दौरान जहां उनके कोच का भी सम्मान किया गया वहीं अध्यापकों ने जनप्रतिनिधियों का आभार स्वरूप स्वागत अभिनंदन किया।

गौरतलब हो कि उक्त परिषदीय स्कूल के बच्चे लखनऊ में 34वीं व कानपुर में 35वीं स्टेट लेवल बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के अंतर्गत खो-खो में गोल्ड मेडल हासिल किया। अभी जल्द ही यहां के प्राथमिक वर्ग के बालक कानपुर से खो-खो का गोल्ड जीतकर वापस आये हैं।

गुल्लीगढ़, सौसरवां, पडेरुआ, ख़तिबहा, अन्नुपार, भुजहीं के प्रधानगण क्रमशः हरेंद्र कुमार चौहान, हिन्दराज कुमार, बबलू कुमार, बालसुन्दर चौहान, राजेश कुमार व प्रदीप कुमार ने बच्चों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उनके कोच शेषनाथ की प्रशंसा करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया।

प्रभारी प्रधानाध्यापक व वरिष्ठ अध्यापकों ने आगंतुक गणमान्यों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर कमला प्रसाद, लक्ष्मी यादव, राजेश कुमार, शिवकुमार यादव, मुहम्मद इमरान अंसारी सहित अनेक अभिभावक व सैकड़ों विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post