देवप्रकाश राय ने कोपागंज-कसारा मार्ग हेतु धन आवंटन की उठायी माँग
करहां (मऊ) : लंबे समय से खस्ताहाल पड़े जिले के कोपागंज कसारा मार्ग के निर्माण हेतु धन आवंटन नहीं हो रहा है। इसकी वजह से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान नेता व लोकदल के प्रांतीय महासचिव ने पत्र लिखकर अविलंब धन आवंटन की मांग की है।
बता दें कि देवप्रकाश राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि कोपागंज कसारा मार्ग निर्माण हेतु अविलंब धन प्रदान करने एवं मार्ग के पुनर्निर्माण कराने की कृपा करें, जिससे जनता की कठिनाइ दूर हो सके। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव, 2023 के घोसी विधान सभा के उप चुनाव एवं 2024 के लोक सभा के आम चुनाव में सभी पार्टी के नेताओ ने बढ़-चढ़ कर मार्ग निर्माण कराए जाने के वादे किए; जिनमें कई मंत्री भी शामिल थे। पर अब तक मार्ग निर्माण हेतु धनवंटन न होना जनता की कठिनाइयों को दिन प्रतिदिन बढ़ा रहा है।
2021-22, 2022-23, 2023-24 व 2024-25 के वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी कोपागंज कसारा मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन को भेजा गया है, पर अब तक धन प्राप्त नहीं हुआ है। पिछले 4 वर्षों से भेजे जा रहे प्रस्ताव पर धनावंटन न होना मऊ को की घोर उपेक्षा को प्रदर्शित करता है।
ये जानकारी राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेष महामंत्री एव किसान नेता देव प्रकाश राय द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए पत्र के जबाव में आई जीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त हुई है। कोपागंज-कसारा मार्ग आजादी के तत्काल बाद बना था और यह पुरानी एनएच 29 कोपागंज से शहीद मार्ग को कसारा से जोड़ता है। जिससे जनपद के अधिकांस गांव की जनता का अक्सर आना जाना इस इलाके मे होता रहता है। अब ये मार्ग जनता के भारी कष्ट का कारण बना हुआ है।

Post a Comment