Top News

मोक्षदायिनी है श्रीमद्भागवत कथा : आचार्य अनुज मिश्र

मोक्षदायिनी है श्रीमद्भागवत कथा : आचार्य अनुज मिश्र

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के लाग्गूपुर में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह यज्ञ का आयोजन चल रहा है। यज्ञाचार्य पंडित विवेक पांडेय के निर्देशन में मुख्य यजमान धर्मेंद्र प्रताप सिंह तोमर के द्वारा मंडप प्रवेश व वेदी पूजन कराया गया।

सायंकाल कथा के दौरान भागवत कथा के मर्मज्ञ कथावाचक आचार्य अनुज कुमार मिश्र ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य का वर्णन किया। बताया कि जब जन्म जन्मांतर के पुण्य फल उदित होते हैं और पूर्वजों की असीम अनुकंपा बरसती है तब किसी सुधिजन को श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होता है। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा एक मोक्षदायिनी कथा है। इसके श्रवण से पितृदेवताओं को परम गति व शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही हमारे अनेक जन्मों के पापों का नाश हो जाता है। कथा श्रवण से हमारे अंदर आध्यात्मिक नव ऊर्जा का संचार होता है और हमारे अंदर से नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है।

इस मौके विमलेन्द्र प्रताप, राजन सिंह, विपिन सिंह, रमेश सिंह, भोला सिंह, तारा सिंह, दीपा सिंह सहित अनेक स्त्री-पुरुष श्रोतागण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post