खो-खो में स्टेट चैंपियन बने जूड़नपुर के बालक
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के जूड़नपुर कम्पोजिट विद्यालय के प्राथमिक संवर्ग के बालकों की टीम ने आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए कानपुर में आयोजित 35वीं राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उसने खो-खो के फाइनल मुकाबले में मिर्जापुर मंडल की टीम को 9-3 के अंतराल से परास्त किया। बालकों की इस सफलता पर विद्यालय सहित पूरे ब्लॉक में खुशी का माहौल है।
बता दें कि 18 व 19 मार्च को कानपुर में पूरे राज्य से विभिन्न खेल वर्गों में विभिन्न मंडलो की टीमों ने हिस्सा लिया था। जूड़नपुर से भी कबड्डी व खो-खो की बालक-बालिका की टीम ने अपने अध्यापकों कमला प्रसाद व राजेश राम सहित प्रतिभाग किया। वृहस्पतिवार को सुबह प्राथमिक विद्यालय के बालकों की टीम स्वर्ण पदक जीतकर रेलवे स्टेशन पर वापस आयी। बताया गया कि जनपद के रतनपुरा ब्लॉक स्थित मड़ैली कम्पोजिट विद्यालय की बालिकाओं की टीम ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता है।




Post a Comment