Top News

स्वर्ण पदक विजेता बच्चों को किया गया सम्मानित

स्वर्ण पदक विजेता बच्चों को किया गया सम्मानित

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय जूड़नपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा पिछले दो बार से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही इनके कोच को सम्मानित कर उनका भी उत्साहवर्धन किया गया।

बता दें कि इस विद्यालय के छात्रों ने शिक्षा सत्र 2023-24 में लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता तथा 2024-25 में कानपुर में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के खो-खो में स्वर्ण पदक जीता है। अभी हाल में ही यहां के प्राथमिक संवर्ग के बालकों ने खो-खो का स्टेट चैंपियनशिप जीतकर वापसी की है।

इस अवसर पर भुजहीं ग्रामप्रधान प्रदीप कुमार, अन्नूपार ग्राम प्रधान राजेश कुमार, ख़तिबहा ग्रामप्रधान बाल सुंदर चौहान, पड़ेरुआ ग्रामप्रधान बबलू कुमार, सौसरवां ग्रामप्रधान हिंदराज कुमार, गुलीगढ़ ग्रामप्रधान हरेंद्र कुमार चौहान ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त इन बच्चों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खो-खो कोच शेषनाथ के प्रयासों की सराहना करते हुये उन्हें भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान अध्यापक कमला प्रसाद ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक लक्ष्मी यादव, राजेश कुमार, मोहम्मद इमरान अहमद, शिवकुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post