प्रत्येक बूथ तक पहुंचाएं भाजपा सरकार की उपलब्धियां : रामसरन चौहान
करहां (मऊ) : भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर संगठन द्वारा विधानसभा मुहम्मदाबाद गोहना के शक्ति केंद्र बरईपुर पर सेवा, सुरक्षा व सुशासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत लाभार्थियों से प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की सोच व सिद्धांतों बताने की अपील की गई, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष व वर्तमान जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान द्वारा बताया गया कि सरकार बिना भेदभाव के हर जाति-वर्ग, पंथ-सम्प्रदाय को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है। इस माह के अगले तीन दिन तक के सर्वे में पीएम आवास के लाभ से एक भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रह पायेगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, संबंधित अधिकारी व कर्मचारी संकल्पित हैं।
कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी सुरेश प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेत्री चंद्रावती साहनी, सुरेंद्र चौहान, मनोज, विनोद सहित स्नेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment