Top News

3 किलो 50 ग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

3 किलो 50 ग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाने को उस समय तब एक अहम सफलता हाथ लगी जब रविवार सुबह करीब 06:30 बजे करहां बाजार से 3 किलो 50 ग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। कोई वैध कागजात न दिखा पाने के कारण गांजा जब्त कर अभियुक्त का नियमानुसार चालान कर दिया गया।

मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर उप निरिक्षक सुरजीत सिंह हमराहियों संग करहां बाजार पहुंचे। बताये स्थान पर एक व्यक्ति जिसने अपना नाम रामनाथ निवासी चकजाफरी थाना मुहम्मदाबाद गोहना बताया उसके पास से अखबारी कागज की बनी 110 पुड़िया व एक थैले के चार टुकड़ों में जमावटी नाजायज गांजा बरामद किया गया। इसका कुल वजन लगभग 3 किलो 50 ग्राम पाया गया।

इसके संबंध में अभियुक्त के पास कोई वैध कागजात नहीं मिला, जिसके कारण उक्त माल को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए अभियुक्त का नियमानुसार चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सुरजीत सिंह के अलावा निर्भय सिंह, अंशुमान शुक्ला, रविपाल, बृजेश सिंह आदि रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post