Top News

आईएस अधिकारी बनना चाहता है अभिनंदन

आईएएस अधिकारी बनना चाहता है अभिनंदन

करहां (मऊ) : हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में 563 अंक व 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ए.एच. एन.वी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकवरदे मुहम्मदाबाद गोहना का छात्र अभिनंदन आगे चलकर आईएस अधिकारी बनना चाहता है। जिले में पांचवां स्थान प्राप्त अभिनंदन पाठक आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील स्थित सिकरौर गांव का निवासी है और नियमित स्कूल व घर की पढ़ाई के अलावा इसने कोई कोचिंग टयूशन नहीं किया।

माता शांति पाठक गृहणी हैं तो पिता प्रमोद पाठक कैलेंडर मुहम्मदाबाद गोहना में पेशे से दंत चिकित्सक हैं। उन्ही के साथ आकर अपने प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार व स्कूली गुरुओं के मार्गनिर्देशन में उसने यह सफलता प्राप्त की है। उनका पसंदीदा विषय  गणित, विज्ञान व शौक पढ़ना व क्रिकेट खेलना है। वह बड़े होकर एक आईएस अधिकारी बन देश की सेवा करना चाहते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post