Top News

राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बने अवधेश सिंह

राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बने अवधेश सिंह

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत सुल्तानीपुर निवासी अवधेश सिंह को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस खबर से जिला स्थित महासंघ के सदस्यों एवं पदाधिकारियों में जहां हर्ष व्याप्त है, वहीं तमाम लोग उन्हें बधाई देकर उनके सकुशल कार्यकाल की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह सोमवंशी व प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार ने मनोनयन का पत्र जारी कर अवधेश सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। उन्हें संघ की मांगों के निराकरण हेतु पत्राचार व संबंधित अधिकारियों से वार्ता हेतु अधिकृत किया गया है। साथ ही आशा व्यक्त किया कि वे ईमानदारी व निष्ठापूर्वक संघहित में कार्य करेंगे।

अवधेश सिंह के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर मनोज कुमार सिंह, मनोज यादव, रामविलास यादव, हरेंद्र यादव, विक्रांत राव, रमाकांत चौहान, उमेश कुमार सिंह, अनूप सिंह, विवेक सिंह, मनोज कुमार, केदार चौहान, जयराम प्रसाद आदि ने बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post