अवधेश सिंह बने चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सुल्तानीपुर गांव निवासी वरिष्ठ स्वच्छताकर्मी अवधेश सिंह को उत्तर प्रदेश चतुर्थ राज्य कर्मचारी महासंघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अवधेश सिंह को मऊ जिलाध्यक्ष बनाये जाने से जिले के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में जहां खुशी का माहौल है, वहीं तमाम संगठन से जुड़े लोंगों ने बधाईयां दी हैं।
बता दें कि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रान्ति सिंह सोमवंशी एवं प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार ने पत्र निर्गत कर अवधेश सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि वे ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक संघ के हित में काम करेंगे। पत्र जारी होने के साथ ही अब अवधेश सिंह संघ की मांगों के निराकरण हेतु पत्राचार व अधिकारियों से वार्ता के लिए अधिकृत हो गये।
जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर जयराम प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, केदार चौहान, मनोज यादव, विवेक सिंह, मनोज कुमार, हरेन्द्र यादव, अनूप सिंह, विक्रांत राव, उमेश कुमार सिंह, रमाकांत चौहान, अनिल गोंड़ आदि ने खुशी जाहिर किया है और बधाई दी है।

Post a Comment