Top News

सांसद राजीव राय ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

सांसद राजीव राय ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

किंग्स इडेन स्कूल में लगे फ्री हेल्थ कैंप में देखे गये 500 से अधिक मरीज

◆भौतिक संपत्ति से अधिक जरूरी है स्वास्थ्य की सुरक्षा : राजीव राय

◆माटी व आरवीएनएल संस्था के सौजन्य से लगा फ्री हेल्थ कैंप

◆देश के जाने-माने चिकित्सकों ने देखे मरीज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत सदरपुर गालिबपुर स्थित किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को एक विशाल फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। माटी व आरवीएनएल संस्था के सौजन्य से लगाये गये इस फ्री हेल्थ कैंप का उद्घाटन घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने किया। इसमें देश के जाने-माने चिकित्सकों ने सुबह से देर शाम तक 500 से अधिक मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, जांच कर समुचित दवाएं भी उपलब्ध कराई।

मुख्य अतिथि सांसद राजीव राय के कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रेमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर प्रवीण मद्धेशिया व डाइरेक्टर मोनिका गुप्ता ने उन्हें बुके व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। राजीव राय ने माटी व आरवीएनएल संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में  संकल्पित उनकी स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना किया। कहा कि स्वास्थ्य संपत्ति भौतिक संपत्ति से कहीं अधिक मूल्यवान है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इसके प्रति उतना जागरूक नहीं हैं। इसलिए आम जनता की सेवा के सामाजिक संस्थाओं के लिए शिक्षा और चिकित्सा सर्वोत्तम सेवा का अवसर है। माटी संस्था देश के ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का आयोजन कर लोगों को निशुल्क परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराती है। यह बहुत ही पुनीत कार्य है, जिससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में तमाम प्रयासों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को अभी अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। माटी जैसी संस्थाओं के माध्यम से देश के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जा रहा है, जो आम जनता के लिए वरदान है।

इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग, चर्म रोग, महिला व प्रसूति रोग, बाल रोग, नेत्र रोग आदि के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 500 से अधिक मरीजों को निशुल्क परामर्श देकर दवाएं उपलब्ध कराया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर , हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, आंखों की जांच, इसीजी, मलेरिया, टाइफाइड आदि की निःशुल्क जांच भी की गई।

इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर आशुतोष चतुर्वेदी, गुड़गांव के चर्म रोग विशेषज्ञ गुरविंदर सिंह बग्गा, लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर शैलेन्द्र राय, सर्जन डॉक्टर प्रवीण मद्धेशिया, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गुप्ता, डॉक्टर उत्तम कुमार सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच किया और दवाइयां उपलब्ध कराई। इस अवसर पर संजय कुमार, जयशंकर गुप्ता, पिंटू सिंह, प्रशांत कुमार, मोहम्मद अनवार, कुश सिंह, कंचन कुमार, अंसार अहमद, मोनू कुमार, वसीम अहमद, विवेक यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post