Top News

मीना मंच की अध्यक्ष बनी संजना, उपाध्यक्ष शबनम

मीना मंच की अध्यक्ष बनी संजना, उपाध्यक्ष शबनम

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक माहपुर कम्पोजिट विद्यालय में शनिवार को सत्र 2025-26 के लिए मीना मंच का गठन कर दिया गया। सुगमकर्ता नीलम दूबे व प्रियंका राय के नेतृत्व में कक्षा आठ की संजना को मीना मंच का अध्यक्ष बनाया गया। शबनम को उपाध्यक्ष, चाँदनी को कोषाध्यक्ष तथा सानिया को पॉवर एंजल नामित किया गया। शिवानी, आयत, रीना, सिमरन, पायल, अंजली को सदस्य बनाया गया।

सहायक अध्यापक राजीव मौर्य ने बताया कि मीना एक काल्पनिक पात्र है जिसे विभाग बेसिक में पढ़ने वाली बेटियों को मीना के रूप में मानता है। मीना मंच एक ऐसा समूह है जो स्कूल जाने वाली और स्कूल न जाने वाली 11 से 18 वर्ष की बालिकाओं को अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करता है। यह बालिकाओं के कौशल व शिक्षा को बढ़ावा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाता है। मीना बालिका अपनी साइकिल पर राजू बालक को लेकर स्कूल आती है। साथ ही ऐसे बच्चों को स्कूल लाने का कार्य करती है जो स्कूल नहीं आते या नियमित रुप से नहीं जाते।

मीना मंच के गठन के मौके पर सुगमकर्ता नीलम दूबे व प्रियंका राय ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया एवं उनके सफल दायित्व निर्वहन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी, रामा राम, नीलिमा यादव, अभिषेक सरोज, गौतम विश्वकर्मा समेत सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post