रास्ते पर गंदे पानी के जलजमाव से ग्रामीण त्रस्त
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के मालव गांव में मालव देवरिया मार्ग तथा मालव पिटोखर मार्ग पर जाम पड़ी नालियों का गंदा पानी जमा हो जा रहा है। लंबे समय से इस समस्या से निजात न मिलने के कारण ग्रामीण व राहगीर त्रस्त हैं। सबने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना कि परिषदीय स्कूल से होकर जैसे गांव में प्रवेश करेंगे ठीक वैसे ही सड़क पर बहते नाली के गंदे पानी से होकर जाना पड़ेगा। वहीं गांव से पिटोखर की तरफ बढ़ते ही पुनः इसी तरह की समस्या से दो-चार होना पड़ेगा। बताया कि कई बार जिम्मेदार लोंगों से कहने के बावजूद भी कोई पक्का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीण रवि विश्वकर्मा, बृजभान सिंह, सर्वेश तिवारी, सोहन राजभर, अनीश सिंह, संजय तिवारी, अनिल गोंड़, रणविजय सिंह, विजय प्रताप, अरविंद तिवारी, टिंकू मौर्या आदि ने गंदे पानी के जलजमाव से स्थायी निजात दिलाने की अपील की है।


Post a Comment