यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, भेंजा कोर्ट
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को बुधवार की रात उस समय एक अहम सफलता हाथ लगी जब एक वर्ष पूर्व एक लड़की को इंस्टाग्राम से प्रेमजाल में फंसाकर, शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने वाला आरोपी करहां क्षेत्र के भैंसहा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच-पड़ताल व पूछताछ के उपरांत गुरुवार को उसे न्यायालय भेंज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय के मुताबिक पीड़िता द्वारा लिखाया गया मुकदमा अपराध संख्या 0173/2025 धारा 69, 352, 351 (3) बीएनएस के तहत महेश चौहान पुत्र धीरेंद्र निवासी सौना केतवनिया थाना सैदपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 19 साल को पकड़ लिया गया। इसने इंस्टाग्राम से उक्त लडक़ी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया एवं बाद में शादी से इंकार कर दिया था। इसे पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल योगेंद्र पाल, कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव आदि रहे।

Post a Comment