Top News

निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर करहां में फूंका पुतला, निकाला कैंडिल मार्च

निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर करहां में फूंका पुतला, निकाला कैंडिल मार्च

◆प्रदर्शन कर इस्लामिक व पाकिस्तानी आतंकवाद का जताया विरोध

◆कायराना हमले से देश दुखी, हो सख्त कार्यवाही :  पूनम सरोज व लालजी वर्मा

◆पुलिस-प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्था

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना व करहां मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शिव मंदिर समिति करहां के तत्वाधान में गुरुवार देर शाम बाजार में कैंडिल व पुतला दहन मार्च निकाला गया। इस दौरान जुटे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष सैलानियों की निर्मम हत्या के विरोध में पूरी बाजार घूमकर इस्लामिक व पाकिस्तानी आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया और मृतकों की आत्मशांति हेतु कैंडिल जलाकर प्रार्थना की। इस बीच भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात रही।

भाजपा की निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना लालजी वर्मा व शिव मंदिर समिति करहां के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, इस्लामिक आतंकवाद मुर्दाबाद के गगन भेदी नारे लगाकर विरोध जताया। यह मार्च शिव मंदिर समिति से प्रारंभ होकर करहां मील पहुंचा। वहां से वापस आकर जहानागंज मोड़ स्थित पुलिस सहायता केंद्र के पास पुतला फूंका गया।

भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने पहलगाम में निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद हम सबके लिए गंभीर चुनौती है। इससे हमारा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व त्रस्त है। इसके समूलनास के लिए दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छा शक्ति के साथ बदला लेने की जरूरत है। लालजी वर्मा ने हिंदू सैलानियों एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार को आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़नी ही होगी। कहा कि मंच पर दिए जाने वाले भाषणों से हम आतंकवाद का मुकाबला नहीं कर सकते, बल्कि हमें एकजुट होकर आतंकवाद का मुकाबला करना होगा।

विष्णुकांत श्रीवास्तव ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम की घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस्लामिक आतंकवादियों व उनके शरणदाता पाकिस्तान का यह कृत्य अमानवीयता की पराकाष्ठा है। कहा कि जो लोग मानसिक रूप से कमजोर होते हैं, ऐसे लोग ही कुंठित मानसिकता से इस तरह की हिंसा का सहारा लेते हैं। इनके सर्वनाश का समय आ गया है।

इस अवसर पर करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, पूर्व सदस्य जिला पंचायत करहां आशीष चौधरी, नागेंद्र सिंह, प्रद्युम्न प्रताप, सुनील सिंह, रामसरन चौहान, दयाप्रकाश तोमर, अंकित सरोज, राहुल सिंह, प्रभाकर राय, संतोष सिंह, चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, वीरेंद्र राजभर, सुरेशचंद्र वर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post