Top News

पीसीएस अधिकारी बनना चाहता है मजदूर का बेटा

पीसीएस अधिकारी बनना चाहता है मजदूर का बेटा


करहां (मऊ) : हाईस्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणामों 600 में से 563 नंबर से 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रानीपुर गुलरा निवासी नीरज चौहान ने जिले में पांचवां स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रौशन किया है। पिता अनेंद्र चौहान बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी अर्थात शटरिंग का कार्य कर बेटे को पढ़ा रहे हैं। माता श्रीमती देवी घर गृहस्थी का काम देखती हैं। हालांकि नीरज के अनुसार उसे अपेक्षाकृत अंक नहीं मिले हैं। वह विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिका का पुनः मूल्यांकन कराना चाह रहा है। एक सामान्य मेहनत मजदूरी करने वाले का यह बेटा आगे चलकर पीसीएस अधिकारी बनने का सपना देखता है।


मुखई स्मारक इंटर कालेज, गोकुलपुरा, रानीपुर, मऊ का छात्र इस सफलता का श्रेय अपने प्रधानाध्यापक सुनील मौर्य व कोचिंग शिक्षक मोनू प्रजापति को देना चाहता है। उसने जागरण प्रतिनिधि से बताया कि वह घर पर 5-6 घंटे नियमित पढ़ाई करता था। साथ ही रोजाना स्कूल व कोचिंग भी पढ़ने जाता था। उसका पसंदीदा विषय गणित व विज्ञान है तथा शौक पढ़ना व लिखना है। जीवन का एक ही सपना है कि वह यूपीएससी की तैयारी कर पीसीएस अधिकारी बनना चाहता है।



Post a Comment

Previous Post Next Post