फिरोज अहमद बने अध्यक्ष व उमाशंकर मंत्री
करहां (मऊ) : तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन मुहम्मदाबाद गोहना का मंगलवार को चुनाव कराया गया। मतगणना उपरांत चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद पर मोहम्मद फिरोज अहमद एवं मंत्री पद पर उमाशंकर यादव को विजेता घोषित किया। शेष पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी विजेता घोषित किये गये। अधिवक्ताओं ने विजेता प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी।
तय कार्यक्रम के अनुसार हुये चुनाव के बाद मतगणना में अध्यक्ष पद पर कुल 57 मत पड़े। जिसमें मोहम्मद फिरोज अहमद ने 30 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी गुलाबचंद को 03 मतों से पराजित किया। गुलाबचंद को 27 मत मिले। वहीं मंत्री पद पर त्रिकोणीय लड़ाई में उमाशंकर यादव 28 मत पाकर 03 मतों से विजयी घोषित किये गये। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आफ़ताब आलम को 25 मत मिले, जबकि विनोद सिंह को मात्र 04 मतों से संतोष करना पड़ा।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शेष उपाध्यक्ष पद पर धम्म बिरयो, उप मंत्री पद पर सैयद अली इमदाद ज़ैदी, कोषाध्यक्ष पद पर अरसे आलम व आडिटर पद पर आफ़ताब अहमद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
इस अवसर पर अली अकरम अहमद, महेंद्र राय, ख़ालिद ज़माल, विनय श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, पवन कुमार, छोटेलाल शर्मा, सुधीर लाल श्रीवास्तव, इनाम खां, संजय तिवारी, राकेश यादव, अनुराग श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने विजेताओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।





Post a Comment