धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती, हुये विभिन्न कार्यक्रम
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के विभिन्न कस्बों, बाजारों, गाँवों, स्मारकों, संस्थाओं व स्कूलों में संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब भारतरत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रहीं।
ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह, भाजपा नेत्री पूनम सरोज व डॉक्टर उमेश सरोज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग राजापुर, टेकई, करहां, याकूबपुर, बारा, आरीपुर, बड़ागांव, बिजौली, भांटीकला आदि विभिन्न गाँवो की अंबेडकर प्रतिमाओं पर पूजन-अर्चन व माल्यार्पण कर नमन किया।
करहां क्षेत्र के सौसरवां, माहपुर व सुल्तानीपुर सहित विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में प्रभातफेरी, प्रार्थनासभा, पौधरोपण, वाद-विवाद, पेंटिग व स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ बाबा ही साहेब के जीवन दर्शन से बच्चों को परिचित कराया गया। वक्ताओं ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
इस मौके पर त्रिभुवन प्रसाद, ऋचा सोनी, रामनिवास मौर्य, शिवशंकर राम, छोटू प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, विजयनरायन यादव, ज्योतिंद्रपति पांडेय, विजय मिश्र, अंकित सरोज, चंद्रकला, शगुफ्ता याशमीन, कुंदन कुमार, बसंत सिंह, सुनील कुमार, शिवदान चौहान, चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, संतोष तोमर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।







Post a Comment