गिर गाय चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने भेंजा कोर्ट
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरबोझी गांव से दुधारू पशु के रुप मे एक महंगी गिर गए चुरा कर ले जा रहे चोर को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायालय हेतु चालान कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के बरबोझी गांव निवासी चंद्र विजय सिंह पुत्र दुर्ग विजय के दरवाजे पर लाल रंग की गिर गाय बांधी गई थी। मंगलवार को शाम उसे कुछ लोग चुरा कर ले जा रहे थे। इस बीच ग्रामीणों ने उसमें से एक को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। गाय मालिक ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कांधी गांव निवासी विवेकानंद पुत्र रामसनेही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया।

Post a Comment