Top News

पहलगाम हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडिल मॉर्च

पहलगाम हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडिल मॉर्च

करहां (मऊ) : पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों की नृशंश आतंकी हमले में की गई हत्या के विरोध में भाजपा नेत्री पूनम सरोज के नेतृत्व में करहां व मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर कैंडिल मार्च निकाला गया। यह मार्च मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य बाजार के शंकर तिराहे से शुरु होकर रोडवेज स्थित शहीद चौराहे तक आया।

मार्च में आतंकियों को सह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश साफ देखा गया। कार्यकर्ता हाथों में पाकिस्तान के खिलाफ तख्तियां लिए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज ने कहा कि पूरा देश इस कायराना हमले से बेहद क्षुब्ध है। हम सभी चाहते हैं ऐसे लोंगो को मुंहतोड़ जवाब दिया जाय कि उनकी रूह कांप जाय। हमारा देश इस तरह के नरसंहार को सहन नहीं कर सकता। आतंकियों व उनके पनाहगार पर आरपार का फैसला होना चाहिये, तभी मृतकों की आत्मा को शांति व उनके परिवारजनों को असली न्याय मिलेगा।

इस अवसर पर लालजी वर्मा, रामसरन चौहान, जनार्दन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, विमल पांडेय, राहुल सिंह, चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह, शशांक तिवारी, श्यामसुंदर चौबे, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, बालगोविंद यादव, संतोष मेहरोत्रा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post