Top News

चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी गयी समस्याएं

चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी गयी समस्याएं

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कमालपुर पहाड़पुर गांव में शुक्रवार पूर्वाह्न के पंचायत भवन पर ग्रामीणों की चौपाल आयोजित की गई। इसमें उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसके निदान का प्रयास किया।

मार्च से जून महीने तक चलने वाली चौपाल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभ की गई, जिसमें ग्राम प्रधान देवंती देवी, सचिव शिव कुमार लाल श्रीवास्तव, पंचायत सहायक माधुरी चौहान आदि उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा चौपाल में जल जीवन मिशन के एक वर्ष से पड़े अधूरे कार्य मुद्दा उठाया। बताया गया कि गर्मियों के दिनों में प्रायः पानी की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। हैंडपंप पानी छोड़ने लगते हैं। इसलिए इस कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाना आवश्यक है। ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन से मनवापार तक मार्ग निर्माण की मांग की। सोइया नहर पर पुल बनाने की मांग भी की गई। जिससे बरसात के समय में फसलों का नुकसान न हो एवं ग्रामीणों को खेती करने के लिए खेत तक ट्रैक्टर, ट्राली, ठेला आदि ले जाया जा सके।

ग्राम सचिव द्वारा बताया गया कि जल्दी ही पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जिसमें पुस्तकों के साथ-साथ कंप्यूटर भी रखे जाएंगे। गांव में ही शहर की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post