Top News

वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किये गये 24 टॉपर

वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किये गये 24 टॉपर

◆साबिरा पब्लिक स्कूल ने दी पहलगांव अटैक पर श्रद्धांजलि

◆मुख्य अतिथि रानू सिंह ने दी वाटर कूलर व हाईमास्क लाइट की सौगात

◆हाईस्कूल में सम्मान सहित उत्तीर्ण 111 छात्रायें हुई सम्मानित

करहां, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के अतरारी मोहल्ला स्थित साबिरा पब्लिक का भव्य वार्षिकोत्सव सहयोगी संस्थान मोमिन अंसार गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। बच्चों की विभिन्न संदेशपरक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मध्य पहलगांव अटैक पर आधारित कार्यक्रम ने सबको भावुक कर दिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने 24 टॉपरों व हाईस्कूल की सम्मान सहित उत्तीर्ण 111 छात्राओं को मेडल, ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए पांच हजार के नकद पुरस्कार सहित विद्यालय परिसर में एक आरओ वाटर कूलर व हाईमास्क लाइट लगाने की घोषणा की।

प्रबंधक हाजी असरार अहमद, डायरेक्टर मोहम्मद ज़ाहिद अंसारी व उप प्रबंधक मोहम्मद राशिद अहमद ने मुख्य अतिथि रानू सिंह व विशिष्ट अतिथिगण भाजपा मंडल अध्यक्षद्वय जनार्दन शर्मा व भूपेंद्र सिंह, सुनील सिंह तथा प्रयागजी गौतम को बैज, बुके, माला-फूल व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। बच्चों ने प्रार्थना लब पे आती है दुआ, स्वागत गान, स्वागत भाषण, क्लैप योर हैंड, चंदा चमके चम-चम, चमकते बादल बरसती बारिश, आई एम शो हैप्पी, भारत की बेटी, मेरी माँ प्यारी मां, स्कूल चलें हम, मोबाइल एक बुरी बला है, आसमां है पापा, देश रंगीला, उंगली पकड़ के तूने, याद न आये, संदेशे आते हैं व तेरी मिट्टी में मिल जावा जैसी अद्भुत प्रस्तुतियों से शमाँ बांध दिया। इस दौरान पहलगांव अटैक में शहीद पर्यटकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्य अतिथि रानू सिंह के हाथों साबिरा पब्लिक स्कूल की तीन टॉपर उम्मे ऐमन, उम्मे हबीबा व वर्तिका मौर्या सहित कुल 24 श्रेष्ठ विद्यार्थियों व हाईस्कूल में सम्मान सहित उत्तीर्ण 111 छात्राओं को मेडल, ट्राफी व प्रमाणपत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

रानू सिंह ने बच्चों के भव्य कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि इनमें अनेक प्रतिभाएं छुपी हुई हैं जो मंच के माध्यम से निखरकर प्रकट हो रही हैं। उन्होंने बच्चों को 5 हजार का ईनाम व विद्यालय को एक वाटर कूलर तथा हाईमास्क लाइट की सौगात दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्या ज़ाहदा वहीद, कुशल मंच संचालन कुँवर अजीत प्रताप सिंह व आभार प्रदर्शन ताहिरा तरन्नुम ने किया।

इस मौके पर नूर अफशा, शादाब अंजुम, रौशन जहां, सूरज सिंह, इरशाद अहमद, हेरा फ़िरदौस, श्यामनारायन यादव, फैसल अहमद, अंजली गुप्ता, अनवार अहमद, फरजाना खातून, ख़ालिद नईम, शाइस्ता अंजुम, सदफ़ शाहीन, सपना मौर्या, होमा अली, संदीप चौरसिया, मुबशेरा अंजुम, जूही यादव, जरीना परवीन समेत सैकड़ों अभिभावक, क्षेत्रीय नागरिक व विद्यार्थीगण मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post