Top News

हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप की जन्म जयंती


हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप की जन्म जयंती


करहाँ (मऊ) जनपद के विभिन्न हिस्सों में 09 मई दिन शुक्रवार को देश की आन, बान, शान और स्वाभिमान के प्रतीक, क्षत्रिय कुलभूषण, महान वीर, साहसी व प्रतापी राजा महाराणा प्रताप की जन्म जयंती हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाई गई। कृतज्ञ भाव से लोंगो ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर नमन किया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विभिन्न वक्ताओं ने महाराणा प्रताप की जीवनी, उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।


बता दें कि अंग्रेजी तारीख के अनुसार 09 मई को प्रति वर्ष महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के देवलास व बारा स्थित महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमाओं पर लोंगो का जमावड़ा हुआ। बारा के पूर्व ग्रामप्रधान सुनील सिंह व सिसोदिया संघ के संयुक्त मंत्री चन्द्रविजय सिंह के नेतृत्व में यहाँ जुटे लोंगो ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शीश नवाया एवं अपना भावपुष्प निवेदित किया।


 इस दौरान लोंगो ने देवलास में शासन द्वारा महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार कांस्य प्रतिमा लगाये जाने के फैसले का स्वागत किया। साथ ही इसके लिए निरंतर प्रयास करने वाले भदीड़ गांव निवासी आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया व प्रतिमा का उपहार प्रदान करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। इस मौके पर मुन्ना सिंह, कतवारु सिंह, पार्थ सिंह, मानवेन्द्र सिंह, शुभम सिंह, किशन सिंह, अमलेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अनुज सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अनुज सिंह, सोनू सिंह, घनश्याम सिंह, विवेक सिंह, शैलेश सिंह, दिव्यांशु सिंह आदि मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post