Top News

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने नवोदित जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने नवोदित जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक सभागार में शुक्रवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। इसमें उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के नवोदित जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह का फूल-मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया। अवधेश सिंह ब्लाक के कर्मचारियों के स्वागत से अभिभूत नजर आये और उन्होंने संगठन के हितों की लड़ाई एवं पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करने का वादा किया।

गौरतलब हो कि अवधेश सिंह मुहम्मदाबाद गोहना तहसील व रानीपुर ब्लाक अंतर्गत सुल्तानीपुर गांव के मूल निवासी हैं और घोसी ब्लाक में कार्यरत हैं। उनके पद व दायित्व में सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह सोमवंशी एवं महामंत्री अशोक कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति व मनोनयन का पत्र जारी करके मऊ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की गयी थी। हाल ही में जिला मुख्यालय पर स्वागत समारोह के उपरांत शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक सभागार में स्थानीय कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया।

अवधेश सिंह ने कहा कि मेरी प्राथमिकता प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन के दिशा निर्देश में संगठन को मजबूती देना है। कर्मचारियों का हित हमारे लिए सर्वोपरि होगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बीच जाकर उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करुंगा। साथ ही उनके साथ मिलकर पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने के लिए सार्थक प्रयास करुंगा।

स्वागत समारोह में मुख्य रुप से मनोज कुमार यादव, एशामुद्दीन अहमद, रामविलास, मनोज सिंह, अशोक कुमार, एहसान, विक्रांत राव, दिनेश यादव, बृजराज यादव, कार्तिक आजाद, आशा देवी, सरिता देवी, अरुण कुमार पांडेय, कैलाश सहित दर्जनों कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post