Top News

बंदर के जानलेवा हमले से समाजसेवी व्यवसायी घायल

बंदर के जानलेवा हमले से समाजसेवी व्यवसायी घायल

करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार निवासी प्रसिद्ध गल्ला व्यवसायी व समाजसेवी अंबुज जायसवाल उत्पाती बंदर के जानलेवा हमले से बुरी तरह घायल हो गए हैं। आनन-फानन में स्वजन उन्हें एक निजी हड्डी अस्पताल ले गए जहां हाथ में फ्रैक्चर निकला। जहां प्लास्टर व गंभीर चोटों का इलाज कराया गया।

व्यवसायी ने बताया कि वे अपने दरवाजे पर बैठे थे कि इतने में सीढ़ियों के रास्ते छत से नीचे उतरकर एक उत्पाती बंदर ने परिवार पर हमला कर दिया। बच्चों और अपने को बचाने के चक्कर में सीढ़ियों से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। कहा कि करहां परिक्षेत्र के स्थानीय बाजार सहित दर्जन भर गांव बंदरों के उत्पात से बेहद परेशान हैं। दर्जनों लोंगों को बंदर घायल कर चुके हैं। आवश्यकता है कि जिम्मेदार विभाग इन पर कार्यवाही कर क्षेत्र को बंदरों के उत्पात से मुक्त करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post