Top News

समाज सुधार व नारी सशक्तिकरण की प्रखर हस्ताक्षर थीं अहिल्याबाई : सूरज प्रकाश

समाज सुधार व नारी सशक्तिकरण की प्रखर हस्ताक्षर थीं अहिल्याबाई : सूरज प्रकाश

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के सुरहुरपुर स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को महान समाज सुधारिका व आदर्श शासन की प्रतीक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालगंज के पूर्व अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने राजमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन विरल विभूतियों में शुमार हैं जिन्होंने नारी शक्ति, न्याय और धर्म के समन्वय से समाज को नई दिशा दी। वे समाज सुधार व नारी सशक्तिकरण की प्रखर हस्ताक्षर थीं।

बताया कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी एक आदर्श राज्य की स्थापना कर यह सिद्ध कर दिया कि सेवा, त्याग और निष्ठा ने शासन को भी लोककल्याण का माध्यम बनाया जा सकता है। आज देश को रानी अहिल्याबाई जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने धर्म, समाज, प्रशासन, निर्माण आदि हर क्षेत्र में कार्य कर आदर्श स्थापित किया। उनकी सोच आज भी समाज के उत्थान के लिए अनुकरणीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने की। वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर उमेश सरोज, भाजपा नेत्री पूनम सरोज, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर मुख्य अतिथि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का स्वागत किया, संचालन युवा मोर्चा के करहां मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया।

इस अवसर पर अनिल सिंह, रामसरन चौहान, ओमकार सिंह, सुरजीत राय, अंकित सरोज, रितिक सिंह, पंकज सिंह, अर्पित उपाध्याय, सौरभ तिवारी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, आशीष चौधरी, अभिमन्यु दूबे, वीरेंद्र राजभर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post