Top News

अंबेडकर द्वार का निर्माण कार्य प्रारंभ, ग्रामीणों में खुशी

अंबेडकर द्वार का निर्माण कार्य प्रारंभ, ग्रामीणों में खुशी

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के कमालपुर-पहाड़पुर ग्राम पंचायत के सद्धोपुर ग्रामसभा हेतु रविवार से अंबेडकर द्वार बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया। करहां-जहानागंज मार्ग के किनारे गांव को जाने वाले रास्ते के प्रारंभ में बनने वाला यह द्वार गांव जाने के रास्ते को इंगित करने के साथ गांव की शोभा बढ़ाएगा। निर्माण कार्य शुरु होने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता जाहिर की।

बता दें कि लंबे समय से यहां प्रवेश द्वार बनाने की ग्रामीणों की मांग थी। जिसे देखते हुए समाजसेवी यशवंत सिंह ने कार्य कराने का बीड़ा उठाया। ग्राम प्रधान देवंती देवी एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर व मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक प्रमुख रानू सिंह के हाथों बौद्ध भिक्षु भंते महाराज ने भूमि पूजन करवाया था। यशवंत सिंह ने बताया कि द्वार का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। कुशल कारीगर निर्माण कार्य में लगाए गए हैं। यह द्वार जुलाई माह में पूर्ण रुप से बनकर तैयार हो जाने की संभावना है।



Post a Comment

Previous Post Next Post