Top News

देश की आन, बान, शान व स्वाभिमान के प्रतीक हैं महाराणा : आरपी सिंह

देश की आन, बान, शान व स्वाभिमान के प्रतीक हैं महाराणा : आर.पी. सिंह

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के देवलास स्थित महाराणा प्रताप स्मारक व प्रतिमा स्थल पर वृहस्पतिवार को पूर्वाह्न ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को 485वीं जन्म जयंती तिथिनुसार धूमधाम जे मनाई गई। उपस्थित लोंगों ने प्रतिमा की साफ-सफाई व धुलाई कर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया तथा उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की शपथ ली।

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिसोदिया संघ के अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का पूरा परिवार सनातन का धर्म ध्वजा वाहक रहा। महाराणा कुम्भा, राणा सांगा व महाराणा प्रताप देश की आन, बान, शान व स्वाभिमान के प्रतीक हैं।

विशिष्ट अतिथि महामंत्री भीष्मदेव सिंह ने कहा कि राणा प्रताप राष्ट्रभक्ति, स्वतंत्रता, सम्मान व स्वाभिमान के उच्च आदर्शो के पालक थे। उनका जीवन प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। संगठन के परामर्शदाता व वरिष्ठ कांग्रेस नेतृत्वकर्ता उमाशंकर सिंह दाढ़ी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन कठिनाईयों से भरा रहा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने समझौता नहीं किया। घास की रोटी खाकर गुजारा कर लिया किंतु मुगलों के समक्ष झुके नहीं।

कार्यक्रम का स्वागत व संचालन राघवेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया व आभार प्रदर्शन चन्द्रविजय सिंह बबलू ने किया। इस मौके पर धर्मेन्द्र, दिव्यांशु, पार्थ, सत्यप्रकाश, रमेश, अनिरुद्ध, किशन, अमलेश, रवि, गोपाल, रमाकान्त, गौरी, ओमप्रकाश, सुधीर, मानवेन्द्र, कतवारू, मुन्ना, धनंजय, संजय आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post