Top News

महिला कल्याण की सजग हस्ताक्षर थीं अहिल्याबाई : प्रवीण गुप्ता

महिला कल्याण की सजग हस्ताक्षर थीं अहिल्याबाई : प्रवीण गुप्ता

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के ब्लाक सभागार व नगर पंचायत के सौजन्य से सेक्रेड हार्ट स्कूल के सभागार में गुरुवार को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी अभियान के क्रम में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जहां अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किए गए महिला कल्याण के विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला वहीं पांच लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री आवास की चाभी प्रदान कर उन्हें आवास की सौगात प्रदान की गई।

ब्लाक सभागार के पूर्वाह्न में हुए समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि मराठा शासिका अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासन काल में महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक और आर्थिक विकास के लिए अनेक कार्य किया। वे महिला कल्याण की सजग हस्ताक्षर थीं। उनका कर व व्यवहार सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय है।

नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर महिला होने के बावजूद एक न्यायप्रिय शासक थीं। उन्होंने विधवा कल्याण, महिला कल्याण, महिलाओं की शिक्षा, स्वरोजगार हेतु अनेक भवन व योजनाएं चलाई। महिलाओं की सुरक्षा हेतु वे सजग प्रहरी के रुप में कार्य करती थी। हमें उनके जीवन व कार्यों से प्रेरणा लेकर महिला कल्याण के कार्य करने हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक जनार्दन शर्मा व छोटू प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, रामसरन चौहान, चंद्रकांत तिवारी, राहुल सिंह, शशांक त्रिपाठी, रितिक सिंह आदि ने गणमान्य अतिथियों को माला-फूल, बुके व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।

ब्लॉक सभागार में आराधना शर्मा बनियापर, वंदना सरकंडा, शीला मालव, सुमन खलिसा व सरिता देवी गालिबपुर को मुख्यमंत्री आवास की चाभी सौपते हुए बधाई दी गई।

कार्यक्रम का संचालन विमल पांडेय व छोटू प्रसाद ने किया। इस अवसर पर बीडीओ डाक्टर चंद्रशेखर कुशवाहा, समूह संघ की अध्यक्षा ज्ञानमती देवी, कमलेश सिंह, प्रद्युम्न प्रताप, पूजा राय, श्याम चौबे, संतोष सिंह, ठाकुर प्रसाद सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post