Top News

रुद्र महायज्ञ हेतु शमशाबाद से गुरादरी के लिए निकली कलश यात्रा

रुद्र महायज्ञ हेतु शमशाबाद से गुरादरी के लिए निकली कलश यात्रा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के शमशाबाद गांव स्थित शिव मंदिर पर एक सप्ताह का रुद्र महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है। इसके निमित्त वृहस्पतिवार को पहले दिन यज्ञ स्थल से क्षेत्र के प्रसिद्ध मठ गुरादरी धाम तक कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्र धारण की हुई महिलाओं ने गाजे-बाजे व ध्वज-पताके सहित पाताल गंगा सरोवर से जल लेकर जयघोष करती हुई यज्ञ स्थल पर पहुंची।

बता दें कि उक्त स्थान पर वृहस्पतिवार से बुधवार तक शेरपुर कुटी के महंत रामकृष्ण दासजी महाराज के नेतृत्व व नारायण दासजी महाराज के यजमानत्व में रुद्र महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें मानस प्रवक्ता भूपेंद्र दासजी महाराज की रोज कथा होगी। यज्ञाचार्य पंडित कपिलदेव शर्मा के द्वारा वरुण पूजन के उपरांत जल कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया।

इस मौके पर घुरहू गुप्ता, दिनेश सरोज, पप्पू सरोज, संकेत गुप्ता, गीता देवी, रवि कुमार, शांति देवी, रीना सरोज, गुड्डी देवी आदि सैकड़ों श्रद्धालु माताएं-बहने मौजूद रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post