Top News

योगासन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

योगासन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय सौसरवां की चार छात्राओं ने डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2025 में स्वर्ण व रजत पदक हासिल किया है। अब इनका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। सोमवार को इन विजयी प्रतिभागियों का विद्यालय पहुंचने पर फूल-माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुये सम्मानित किया गया।

बता दें कि डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन मऊ के तत्वावधान में चतुर्थ डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन लिटिल फ्लावर इंटर नेशनल स्कूल खालिसपुर मऊ के सभागार में रविवार को हुआ। जिसमें सब जूनियर बालिका संवर्ग में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सौसरवां की स्नेहा ने स्वर्ण पदक व उजाला ने रजत पदक तथा प्री-सब जूनियर बालिका संवर्ग में इसी विद्यालय की रागिनी व अनन्या ने भी क्रमशः स्वर्ण व रजत पदक हासिल कर परचम लहराया। अब ये छात्रायें प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सोमवार को जैसे ही पदक जीतने वाली बच्चियां विद्यालय पहुंची, उनका स्वागत फूल-माला व मिष्ठान के साथ किया गया। इस अवसर पर  राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनिवास मौर्य ने कहा कि स्वर्ण व रजत पदक जीतकर बच्चियों ने हम सबको गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर ज्योतिंद्र पति पांडेय, शगुफ़्ता यास्मीन, शिवदान चौहान सहित सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post