ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व सैनिकों में खुशी, खिलाई मिठाई
करहां (मऊ) : पहलगांव आतंकी हमले को लेकर भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्यवाही पर मऊ के पूर्व सैनिकों ने खुशी का इजहार किया है। पूर्व सैनिको की एक आपात बैठक बुधवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुये जाबांज़ भारतीय सैनिकों की सराहना की गई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।
पूर्व सैनिक संगठन मऊ के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा पहलगांव में निर्दोष लोगों की हत्या का बदला पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर ले लिया गया है। उन्होंने उपस्थित सभी पूर्व सैनिको को आपस में मिठाई खिलाकर खुशी जताई। सभी पूर्व सैनिको ने एक साथ मिलकर भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारों के साथ पाकिस्तान को मिट्टी में मिलाने व मुंहतोड़ जबाब देने पर जोर दिया। सबने सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का संकल्प लिया। कहा कि यदि युद्ध में पूर्व सैनिकों की सेवाओं की जरुरत पड़ी तो हम सभी एक बार फिर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिये तैयार हैं।
इस अवसर पर शिवचंद राजभर, सुरेंद्र सिंह, राम सिंह, राजविजय यादव, रमेश चौहान, अरविंद सिंह, अजय सिंह, जय बहादुर सिंह, उदयराज यादव, शिवकुमार आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।


Post a Comment