हवन-पूर्णाहुति व भंडारे के साथ संपन्न हुई रुद्र महायज्ञ
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के शमशाबाद में गुरुवार से शुरु हुई सप्तदिवसीय रुद्र महायज्ञ नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा, हवन, कथा, पूजन, पूर्णाहुति व भंडारे के साथ बुधवार को सम्पन्न हो गई। सैकड़ों लोंगो ने आहुति कर महा आरती में भाग लिया। संतो के भंडारे के बाद आम श्रद्धालु भी महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
यज्ञकर्ता शेरपुर कुटी के महंत रामकृष्ण दास महाराज ने कहा कि भगवान की कृपा से गांव निवासी नारायण दास का लंबे समय से लिया गया संकल्प आज सिद्ध हो गया। उन्होंने साधु बन अपने गांव में शिव मंदिर की स्थापना और संतो के भंडारे का संकल्प लिया था जो रुद्र महायज्ञ के रुप में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। मुख्य यजमान नारायण दास ने संतों को भंडारा कराके दक्षिणा सहित विदा किया। साथ ही भगवान शिव सहित सभी संतो, कथा प्रवक्ताओं, सहयोगियों, दानदाताओं व समस्त श्रद्धालुओ के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। इस दौरान सौकड़ों लोंगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर आचार्य कपिलदेव शास्त्री, आचार्य संतोष तिवारी, योगीराज योगेंद्र दास, बालक दास, आशा देवी, विजय दास, रमेश सरोज, कमलेश सरोज, अजय सरोज, अमित सरोज, करुण सरोज, राहुल सरोज, टिलठू सरोज, रामाधार, रामनारायन, दिनेश सरोज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment