पोषाहार वितरण में लापरवाही क्षम्य नहीं : सीडीपीओ संजीव कुमार
करहां (मऊ) : बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व कार्यकर्तियों को पिछले जनवरी, फरवरी व मार्च माह 2025 का पोषाहार एक साथ मिला है। इकट्ठा 03 माह का पोषाहार पाने वालों लोंगो को निर्देशित किया जाता कि वे इसका वितरण भी एक साथ करें।
यह जानकारी मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के बाल विकास परियोजना अधिकारी संजीव कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि सूखे राशन अर्थात पोषाहार का शत-प्रतिशत वितरण किया जाना आवश्यक है। विभाग के इन निर्देशों का जो लोग पालन नहीं करेंगे या इकट्ठा 03 माह का पोषाहार पाने के बावजूद अलग-अलग माह में बांटने का प्रयास करेंगे तो उनकी यह लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ऐसे कार्यकर्ताओं व कार्यकर्तियों पर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Post a Comment