Top News

नये जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह का कर्मचारियों ने किया स्वागत

नये जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह का कर्मचारियों ने किया स्वागत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ मऊ के नये जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इसमें ब्लॉक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने उनका फूल-माला, बुके व अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया। नवोदित अध्यक्ष ने कर्मचारियों संग कदम से कदम मिलाकर उनके हितों की लडाई लड़ने का संकल्प दुहराया।

बता दें कि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रान्ति सिंह सोमवंशी एवं प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार ने पिछले महीने पत्र निर्गत कर अवधेश सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि वे ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक संघ के हित में काम करेंगे। जिला मुख्यालय के बाद मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में अपने स्वागत समारोह से गदगद अवधेश सिंह ने कहा कि संघ की मांगों के निराकरण हेतु पत्राचार व अधिकारियों से वार्ता के लिए वे अधिकृत हो गये हैं। वे ऊपर के पदाधिकारियों एवं जनपद के कर्मचारियों के साथ सह-संबंध स्थापित कर संगठन हितों के लिए काम करेंगे। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर भी संघर्ष किया जायेगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांन-प्रतिष्ठा की लड़ाई में वे सदैव आगे रहेंगे।

इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, एशामुददीन अहमद, रामविलास, मनोज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार, एहसान, विक्रांत राव, दिनेश यादव, बृजराज यादव, कार्तिक आजाद, आशा देवी, सरिता देवी, अरूण कुमार पाण्डेय, कैलाश आदि सहित समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post