Top News

हिंदी भवन में महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

हिंदी भवन में महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन


करहां (मऊ) : जिला मुख्यालय के हिन्दी भवन सभागार में जिले के क्षत्रिय संगठनों द्वारा शुक्रवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती भव्य रूप से मनाई गयी। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कुलपति छपरा विश्वविद्यालय डॉक्टर हरिकेश सिंह सहित गणमान्य वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। समारोह में गणमान्य अतिथियों सहित अनेक लोंगो को सम्मानित भी किया गया।


सर्व प्रथम मुख्य अतिथि डॉ० हरिकेश सिंह के कर कमलों द्वारा महान शूरवीर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर महाराणा प्रताप अमर रहें के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर हरिकेश सिंह, सभाध्यक्ष बयालिस गांव बिरादरी के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि फलाहारी बाबा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अतिथिगण को सप्रेम भेंट की गई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने सम्मानित सभाध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण सहित जनपद के कोने-कोने से आये हुए समस्त सम्मानित आगंतुकों का स्वागत वन्दन अभिनन्दन किया। कहा कि हम सब अपने अपने जीवन में महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करें और भारत की भावी पीढ़ी को उनके के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान अमृत पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी रचना तथा कविताओं से लोगों को मन्त्र मुग्ध कर दिया।


मुख्य अतिथि ने महाराणा प्रताप के अस्त्र-शस्त्र व चेतक घोड़े के विशेष गुणों की अनुपम व्याख्या की। कहा कि महाराणा प्रताप शौर्य, साहस, पराक्रम व युद्ध कौशल में पारंगत थे। बताया कि महाराणा प्रताप की पत्नी और पुत्री के शौर्य व साहस की भी चर्चा होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने मुगलों की गुलामी से अच्छी घास की रोटी खाना पसन्द की। छात्राओं की रचनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने उन्हें महाराणा प्रताप की बेटी कहा और छात्र की प्रस्तुति को भामाशाह की संज्ञा से विभूषित किया।


कार्यक्रम को मुख्य रुप से फलहारी बाबा, डॉ प्रभाकर सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, अवधेश सिंह, हरेराम सिंह, सभाजीत सिंह, सूर्यभान सिंह आदि ने संबोधित किया। सबने एक-एक कर महान योद्धा महाराणा प्रताप की ऐतिहासिक विशेषताओं पर प्रकाश डाला। संचालन नागेंद्र सिंह ने किया।


इस अवसर पर मुख्य रुप से राजेश सिंह, ब्रह्मानन्द सिंह, संजय कुमार सिंह, सुजीत सिंह, रवि प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह शैलू, संतोष कुमार सिंह, रतिलाल सिंह, प्रेम सिंह, यशवन्त सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, नवनीत सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post