निःशुल्क चिकित्सा शिविर में देखे गये 165 मरीज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के अतरारी में मंगलवार को निश्शुल्क चिकित्सा व जांच शिविर लगाया गया। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के टाउन इंटर कालेज के सामने स्थित आर.ए.एफ. मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल्स के तत्वाधान में लगाये गये इस शिविर में विविध रोगों से संबंधित 04 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न रोगों के 165 मरीजों की जांचकर निश्शुल्क परामर्श दिया एवं आवश्यकतानुसार मुफ्त दवा दवा भी प्रदान किया।
दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 05 बजे स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाक्टर नलिनी सिंह, न्यूरोलायाजिस्ट डाक्टर वीरू शुक्ला, श्वास रोग विशेषय डाक्टर अभिनंदन पाल व महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर शगूफा ने तन्मयता से मरीजों की जांच कर समुचित परामर्श दिया।
अस्पताल के संचालक डाक्टर पंकज सिंह ने बताया कि यह मुफ्त हेल्थ कैम्प मुस्लिम बहुल घनी आबादी के बीच लगाया गया। इसमें मुख्य रूप से बुखार, सर्दी, खांसी, शुगर, बीपी, दमा, संक्रमण, जोड़ दर्द, साइटिका, लकवा, पीलिया, माइग्रेन, रक्तस्राव, अनियमित माहवारी संबंधी अनेक मरीज आये।
इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर रामाश्रय सिंह, नीरज तोमर, संजीव कुमार, समीर सिंह, सोनाली राय, अबूबकर खां, शिवम सिंह, कविता शर्मा, उत्कर्ष जायसवाल, मनदीप सिंह, सना परवीन आदि उपस्थित रहे।




Post a Comment