Top News

गुरादरी से देवघर रवाना हुआ बाबा घनश्याम दास कांवरिया संघ

गुरादरी से देवघर रवाना हुआ बाबा घनश्याम दास कांवरिया संघ

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अन्तर्गत करहाँ के प्रख्यात वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम से रविवार को शिवभक्तों का एक बड़ा समूह देवघर सहित अन्य तीर्थ स्थलों के लिए निकला। बाबा घनश्याम दास कांवरिया संघ के सौजन्य 32 शिवभक्तों का यह समूह लगभग 11 दिन के बाद यात्रा से वापस आकर यहाँ एक महाभंडारे का आयोजन करेगा।

सावन मास के सत्रहवें दिन क्षेत्र के अनेक गांवों के 32 कांवरियों का एक बड़ा जत्था व्यवसायी व समाजसेवी अनिल भारद्वाज उर्फ़ सुमन के नेतृत्व में लग्जरी बस गरुण रथ से बाबा बैजनाथ धाम रवाना हुआ। सभी ने बाबा घनश्याम दास की समाधि स्थल पर पहुंचकर पवित्र पाताल गंगा सरोवर में स्नान किया एवं दिव्य समाधि का दर्शन कर हर-हर महादेव एवं बोल-बम के जयघोष के साथ यात्रा की शुरूआत की।

करीब 11 दिनों में यह शिवभक्त देवघर के अलावा बाबा बासुकीनाथ, विश्वनाथ जी, विंध्याचल, अष्टभुजा, मैहर व अयोध्या होते हुए वापस आयेंगे। घर वापसी के उपरांत सब लोग मिलकर मठ गुरादरी धाम पर कथा श्रवण करेंगे एवं एक भव्य भंडारे का आयोजन करेंगे। इसमें विप्रगणों, श्रद्धालुओं एवं भिक्षुकों को महा प्रसाद ग्रहण कराया जायेगा।

इस यात्रा में निकलने वाले प्रमुख लोंगो में अनिल कुमार भारद्वाज उर्फ सुमन, मीना देवी, विधिचंद्र चौहान, विनोद यादव, बिल्टू यादव, टुनटुन मद्धेशिया, उर्मिला, प्रमोद यादव, श्रीकांत चौरसिया, राजन यादव, विशाल चौहान, हरिकेश यादव, रामरतन साहनी, नेहरु यादव, राधेश्याम यादव, सहित दर्जनों स्त्री-पुरूष शिवभक्त मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post