मंदिर के शीशे को तोड़कर मूर्ति के श्रृंगार का सामान चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के मोहल्ला इदारतगंज स्थित काली माता मंदिर में शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। मंदिर के शीशे का कवर तोड़कर मूर्ति के श्रृंगार का सामान उठा ले गए। रात्रि में जब मोहल्ले के लोगों की नजर पड़ी तो देखा कि मंदिर की मूर्ति के श्रृंगार का सामान सब गायब हैं।
इस संबंध में मोहल्ले के अजीत जायसवाल ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Post a Comment