Top News

रामकथा से मन का संशय होता है दूर : जगदीशाचार्य महाराज

रामकथा से मन का संशय होता है दूर : जगदीशाचार्य महाराज

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के शमशाबाद गांव स्थित स्वयंभू शिव मंदिर में चल रही रामकथा में बोलते हुए जगदीशाचार्य महाराज ने भक्ति मार्ग की महिमा का बखान किया। कहा कि भक्तिमार्ग में रामकथा सुनने से मनुष्य की मति शुभ होती है और उसके मन का संशय दूर होता है।

वेदांत देशिक सेवा संस्थान प्रयागराज से पधारे संत जगदीशाचार्य महाराज ने कथा विस्तार के क्रम में बताया कि रामायण काल और उसके बाद अनेक लोंगो का भ्रम और संशय दूर हो गया। भगवान प्रभु श्रीराम और उनकी कथा ने सबके मन की व्याधियों को दूर किया और उनके जीवन का मार्ग प्रशस्त किया। कहा कि रामकथा भगवान राम के जीवन, चरित्र और आदर्शों की गाथा है। राम कथा सुनने से मन शांत होता है और भ्रम दूर होते हैं। यह कथा ज्ञान और भक्ति प्रदान करती है। राम कथा सुनने से ज्ञान और भक्ति का प्रवेश होता है।

इस अवसर पर इंद्रदेव सिंह, हरिश्चंद्र, दयाशंकर सिंह, रामदरश पासवान, हेमा सिंह, रामनरायन गुप्ता, कतवारु शर्मा, अखिलेश सिंह, कालिंदी देवी, सत्यम तोमर आदि सैकड़ों श्रोता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post